फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat Suicide: बड़ौत में दंपती ने खाया जहर... पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; सामने आई चौंकाने वाली वजह

Mon, 08 Jul 2024 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहर खा लिया। पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। परिजनों ने महिला को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। परिजनों ने महिला को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बागपत के बड़ौत के ढिकाना गांव में रविवार की देर रात गृह कलेश के चलते सन्नी और उसकी पत्नी ईशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। उसे सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढिकाना गांव निवासी तेजवीर, उसके बेटे सनी और सनी की पत्नी ईशा के बीच किसी न किसी बात को लेकर का विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी सनी और उसके पिता तेजवीर के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हुई। 
विज्ञापन


इस पर तेजवीर ने थाने में शिकायत करने की बात कही। थोड़ी देर बाद जब तेजवीर घर से चला गया तो सनी और उसकी पत्नी ईशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग दोनों को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। वहीं ईशा को गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन

अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, दो दिन पहले तेजवीर थाने पर शिकायत लेकर आया था, जिसको लिखित में शिकायत देने के लिए कहा था, लेकिन वह फिर वापस नहीं आया। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है- मनोज कुमार चाहल, इंस्पेक्टर, बड़ौत कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें