फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बागपत में दिल दहलाने वाली वारदात, दोस्तों ने युवक को दिल्ली से गांव बुलाया; फिर पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 07 Jul 2024 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दिल्ली के करतारपुर गांव के रहने वाले हिमांशु शर्मा की बागपत के पाबला गांव में शनिवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप दोस्तों पर ही लगा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बागपत के पाबला गांव में दिल्ली के करतारपुर के हिमांशु शर्मा (22) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक को पाबला गांव के दोस्तों ने फोन कर गांव बुलाया और  वारदात को अंजाम दिया गया। 

बताया गया है कि युवक को दोस्तों ने बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के करतारपुर गांव के रहने वाले हिमांशु शर्मा को घायल अवस्था में पाबला गांव के कुछ युवक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य भाग गए।
विज्ञापन

करतारपुर गांव में रहने वाली पाबला गांव के युवकों की भांजी और हिमांशु शर्मा के बीच संबंध बताए गए हैं। जिसको लेकर पाबला गांव के युवकों ने हिमांशु का अपहरण कर पाबला गांव में पेट्रोल पंप के पीछे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर घटना के सहीं कारणों का पता चलेगा, अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें