फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से कैसे गुजरेंगे कांवड़िए

Fri, 22 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावणी कांवड़ यात्रा के लिए शिवभक्त गंगाजल लेकर हरिद्वार से गंतव्य की ओर बढ़ने लगे हैं। पहले चरण में जिले से हरियाणा के कांवड़िए गुजरेंगे, दूसरे चरण में पुरा महादेव मंदिर जाने वाले भोले के भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, लेकिन खराब सड़के भी भोले के भक्तों की परीक्षा लेगी।
विज्ञापन


प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद मार्गों की मरम्मत का कार्य तय समय पर होता नहीं दिख रहा है। दो दिन तक जिले में हुई बरसात ने सड़कों की हालत खस्ता कर दी। कांवड़ मार्गों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, ऐसे में कांवड़ियों के सामने मुश्किलें होगी। सूबे के मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 20 जुलाई तक गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय पर काम पूरा होता नहीं दिख रहा है। 
हरियाणा के कांवड़ियों का रूट
कांवड़ यात्रा के पहले चरण में हरियाणा के कांवड़िया जिले से गुजरेंगे। मुजफ्फरनगर के निकट भड़ल से जिले में एंट्री होगी। दाहा, कान्हड़, बामनौली, बिजरौल, बड़ौत, शाहपुर बड़ौली, खेडक़ी, सरूरपुर कलां, गौरीपुर मोड़ और निवाड़ा से होते हुए कांवड़िए हरियाणा के सोनीपत रवाना हो जाएंगे। बुढ़ाना मार्ग की हालत जगह-जगह पर खस्ता है।
विज्ञापन


दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे के अलावा गौरीपुर मोड़ से हरियाणा को जोड़ने वाले मार्ग की हालत भी खस्ता है। जगह-जगह गड्ढे होने से श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

यहां से गुजरते हैं यूपी के कांवड़िए ः यूपी के कांवड़ियों की एंट्री दूसरे चरण में होती है। भड़ल के रास्ते जिले में पहुंचने वाले कांवड़िए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से दाहा गांव से बरनावा मार्ग की तरफ डायवर्ट हो जाते हैं। 

 पलड़ी, शाहजहांपुर, संतनगर, बरनावा, शेखपुरा, गल्हैता, चिरचिटा, मवी कलां, मवी खुर्द और पुरा महादेव तक जाते हैं। भड़ल से दाहा तक मार्ग में कईं जगह गड्ढे है, जिस कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।

लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) के अंतर्गत छपरौली, बड़ौत  और बिनौली ब्लाक आते हैं। अधिशासी अभियंता एसके गौतम के अनुसार विभाग से 10 लाख रुपये के बजट की मांग की।  इन 10 लाख से कांवड़ मार्ग की मरम्मत होगी, लेकिन अभी बजट नहीं मिला है।

हालांकि काम शुरू करा दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता बालेंद्र बताते हैं कि चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है, इससे काम भी शुरू करा दिया। शिव भक्तों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रांतीय खंड में खेकड़ा, पिलाना और बागपत ब्लाक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें