फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मर्ज कैसे हो दूर, जब अस्पताल में दवाई ही नहीं

Fri, 10 Jan 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अगर आप बीमार है और इलाज के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में जा रहे हैं तो वहां जाकर मायूसी ही मिलेगी। अस्पतालों में आपका मर्ज जरूर पता कर लिया जाएगा, मगर दवाई मिलेगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। क्योंकि पिछले डेढ़ माह से अस्पताल में दवाई नहीं आने से मरीजों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में आयुर्वेदिक अस्पताल का संचालन होता है। यहां डेढ़ माह से दवाइयां खत्म हो चुकी है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि एक साल में पांच से छह बार दवाई खत्म होने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। यहां आने वाले मरीजों को जांच के बाद बिना दवा के लौटना पड़ रहा है।
मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग की ओर से दवा की मांग की जा चुकी है, मगर दवाई नहीं मिल रही है। अगर किसी को ज्यादा जरूरत होती है तो उसे दवाई बता दी जाती है, जिससे वह दवा बाहर से खरीद सकें।
विज्ञापन



मरीजों ने आयुर्वेदिक अस्पताल से बनाई दूरी
अस्पताल में साल में कई बार दवाई खत्म होने से मरीजों ने भी दूरी बनानी शुरू कर दी है। जहां अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीज दवाई लेने के लिए आते थे। अब मात्र 20-25 मरीज दवाई लेने के लिए आते हैं। शासन से जो दवाई आती है, वह वह एक माह भी नहीं चल पाती है। दवाई का स्टॉक भी काफी कम आता है। दवा खत्म होने के कारण मरीज अस्पताल नहीं आ रहे हैं।


खांसी के सिरप भी खत्म
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं, मगर अस्पताल में खांसी का सिरप भी खत्म है। इसके अलावा च्यवनप्राश भी नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बाहर से दवा खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दवा की कमी

दवा का नाम बीमारी

चित्रक आधी वटी पेट

तरण पंच मूल- इंफेक्शन

स्वेत परपति- किडनी

निम्बाधी चूर्ण- त्वचा

लमन भास्कर- गैस
त्रिफला- कब्ज
लोहभस्म- खून बढ़ाने, निमोनिया
पुनर्नवा- लिवर
संजीवनी वटी - बुखार
लैक्सेटिव टेबलेट- कब्ज
खांसी कर सीरप और च्यवनप्राश भी नहीं


वर्जन
- शासन से दवाइयों के लिए बजट मांगा गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है और इसके बाद दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। - डाॅ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें