फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर विराजे गणपति, नगर व देहात में निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
बागपत में बाइक से भगवान गणेश की प्रतिमा ले जाते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- मंदिरों में हवन एवं भंडारा कर प्रसाद वितरित किया
विज्ञापन

बागपत/चांदीनगर। गणेश चतुर्थी पर घर-घर में भगवान गणेश विराजे। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। नगर व देहात में बैंडबाजों के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई और भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया।
नगर के पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ले के कुपेश्वर महादेव मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने भगवान गणेश की आरती कर किया। शोभायात्रा कुम्हारल मोहिल्ल, पुराना कस्बा पुलिस चौकी, हालिका चौक, बाल्मिकी मोहल्ला, गुजरान मोहल्ला, चौहानान मोहल्ला से होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। चौधरी प्रेमपाल, भान सिंह, बॉबी चौधरी, योगेंद्र चौहान, श्रीनिवास चौहान, करण, दिनेश, समय सिंह, राकेश चौहान, दीपक, देवदत्त शर्मा मौजूद रहे। सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, बिट्टू चौहान, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर के ललियाना गांव में बाबा काले सिंह मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान गणेश का विशेष पूजन किया। इसके उपरांत भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा नेता विपिन महेश्वरी, खेमचंद महेश्वरी, नरेंद्र पंडित, अमित, अंकित , सचिन , शोभित, रवि, अतुल व बॉबी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर लहचौड़ा गांव के हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में भगवान श्री गणेश व शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व गांव में मूर्तियों शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के अलग-अलग मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न की गई। शोभायात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, अभिजीत शर्मा, शिवदत्त शर्मा, अजब सिंह, राजू, संजय, प्रवीण पंडित व राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें