फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौडा-तुगाना नहर की पटरी पर होम डिलीवरी करने वाले युवक से लूटपाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। रठौड़ा-तुगाना मार्ग स्थित नहर की पटरी पर देर शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने होम डिलीवरी करने वाले युवक से लूट की। बदमाश मोबाइल, बाइक समेत नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने विरोध करने पर पीड़ित पर फायर भी झोंका। इसके बाद हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने छपरौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

लूट का शिकार युवक गौतम पुत्र राजू निवासी लुहारी फ्लिपकार्ट कंपनी में होम डिलीवरी करता है। वह मंगलवार देर शाम रठौड़ा मार्ग से तुगाना जा रहा था। तभी नहर की पटरी पर पहले से ही बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। उससे स्पेंलडर बाइक, मोबाइल, 25 हजार रुपये व 35 से अधिक पार्सल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गौतम पर फायर भी झोंका। जिसमें वह बाल-बाल बचा। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की परंतु सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष छपरौली विनोद कुमार ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें