फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की मजबूती के लिए हिंदी का समृद्ध होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान की प्रोफेसरों ने की सराहना
सभी ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमर उजाला की मुहिम ‘हिंदी हैं हम’ का कारावां लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अभियान का हिस्सा नगर के डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर बनी। प्रोफेसरों का मानना है कि किसी भी राष्ट्र की मजबूती उसकी अपनी भाषा पर निर्भर करती है। ऐसे में हिंदी जितना समृद्ध होगी देश उतना मजबूत होगा।
क्या कहती है प्रोफेसर
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या व हिंदी विभागाध्यक्ष डा अनिता जैन का कहना है कि हिंदी एक भाषा ही नहीं, बल्कि पूरी संस्कृति है। इस भाषा में हर आचार - विचार की जानकारी स्वत: प्राप्त होती है। इसका साहित्य इतना समृद्ध है कि पूरी दुनिया का ज्ञान यही उपलब्ध करा सकती है। जरूरत है तो सिर्फ इसे पढ़ने व मनन करने की।
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डा पवित्रा खत्री ने हिंदी की समृद्धि के लिए अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही हिंदी हैं हम मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसी बड़ी इमारत की नींव से ही उसकी मजबूती तय होती है। ठीक उसी प्रकार देश के समूची व्यवस्था की नींव उसकी शिक्षा है। यदि हमारी शिक्षा स्वयं की भाषा में प्रदान की गई तो निश्चित ही सभी क्षेत्रों में उन्नति होना तय है।
विज्ञापन

जनता वैदिक डिग्री कालेज की प्रोफेसर डा रश्मि निगम का कहना है कि हिंदी हमारी आन-बान व शान है। इसलिए हम सभी को हिंदी में बोलना, हिंदी में लिखना और हिंदी पर गर्व करना चाहिए। हिंदी भाषा न केवल भारत में बोली जाती है, बल्कि मारीशस, फिजी, गुयाना, सूरीनाम, संयुक्त राज्य अमेरिका समेत दर्जनों देशों के एक बड़े समूह में प्रचलित है। वैश्विक महामारी कोरोना जैसे समय में अमर उजाला की ओर से चलाया गया अभियान बेहद सराहनीय है। इसका हम सभी को हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें