फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय पंचायत दफ्तर में हाई वोल्टेज ड्रामा

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के विकास कार्य के बिल बनाने को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ के बीच गरमा-गरमी हो गई। पंचायत कार्यालय मेें हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ईओ को सुरक्षा के बीच पंचायत कार्यालय से सुरक्षा के बीच बाहर निकाला। एसडीएम ने कस्बे में पहुंचकर जांच पड़ताल की।  
विज्ञापन


अमीनगर सराय के नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव और अधिशासी अधिकारी ओम गिरि मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में बैठे थे। विकास कार्य के बिलों और ऑफिस आने को लेकर दोनों के बीच गरमागरमी हो गई ।इससे वहां हंगामा हो गया। किसी ने उच्चाधिकरियों को घटना की जानकारी दे दी।

सराय चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह पंचायत कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने बताया  ईओ ओम गिरि को पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया। उधर, मामले को गंभीरता से लेकर एसडीएम आदित्य प्रजापति ने कस्बे में पहुंचकर लोगों से जानकारी की। एसडीएम आदित्य प्रजापति ने कहा नगर पंचायत में विवाद होने की जानकारी मिली थी। वहां पर पहुंचकर जांच की गई। वहां की स्थिति सामान्य मिली है। 
विज्ञापन


 मंगलवार की रात में ईओ ने डीएम भवानी सिंह से मुलाकात की। ईओ ने कहा उसे जान से मारने की धमकी दी। परिसीमन के पेपर की फोटोकॉपी चेयरमैन ने करा ली, जबकि उन्होंने मना किया। ईओ ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को नुकसान का डर है। डीएम भवानी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी किए। 


इसके बाद सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दे दी। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। कस्बा चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह ने कहा नगर पंचायत दफ्तर में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंचे थे। ईओ को वहां से अपने साथ लेकर आए थे। 

 चेयरमैन बोले विवाद नहीं 
चेयरमैन मांगेराम यादव ने कहा नगर पंचायत के ईओ से कोई विवाद नहीं हुआ है। सब कुछ सामान्य है। विकास कार्यों पर चर्चा हुई है।

मामले में कार्रवाई होगी
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि ईओ ने अपनी समस्या बताई है। ईओ का कहना है कि वह सराय में काम करने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैँ। चेयरमैन के साथ जो विवाद हुआ, उसकी लिखित में शिकायत की गई। कानून की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें