फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित : बागपत में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे एनएचएम के 450 कर्मी

Wed, 01 Dec 2021 12:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए एनएचएम समेत अन्य करीब 450 कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि कर्मियों से बातचीत हो रही है और हड़ताल नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
एनएचएम - फोटो : Bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुधवार यानी आज से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि एनएचएम समेत अन्य करीब 450 कर्मी हड़ताल पर जाएंगे। उप्र एनएचएम संविदा संघ के आह्वान पर नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे है कि कर्मियों से बातचीत हो रही है और हड़ताल नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


उप्र एनएचएम संविदा संघ के आह्वान पर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को लेकर जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी ने फैसला लिया कि नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए वह कई बार सरकार से मांग कर चुके है। इसके बावजूद हर बार उनको आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मांग पूरी नहीं की जा रही है। इसलिए ही बुधवार से हड़ताल करने का फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ:  स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी सूचना
विज्ञापन


एनएचएम में कार्यरत डाक्टर, स्टाफ नर्स, एलटी, डिस्ट्रीक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के कर्मी, नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज में कार्यरत कर्मी, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में कार्यरत कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।

जिलाध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि जिले में करीब 450 कर्मी है, जो हड़ताल पर जाएंगे। बैठक के बाद एनएचएम कर्मियों ने अस्पताल के बाहर मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डा. अनुज गेरा, ललित सिंह, मनीष, अनिल, मनोज शर्मा, अमित, अफसार बेग, मीनू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, सीएमओ डा. दिनेश कुमार का कहना है कि उनके पास अभी तक एनएचएम कर्मियों की तरफ से इसकी सूचना नहीं दी गई है। हालांकि इसको लेकर बात चल रही है और यहां कर्मी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें