फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विदेशों से लौटने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच के साथ वेरियंट की जांच (जिनोम सीक्वेन्सी) के लिए सैंपल लिए जाएंगे। शनिवार को शासन ने सीएमओ को सर्विलांस बढ़ाने और विदेशों से लौटने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इस वैरियंट को खतरनाक बताया जा रहा है। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने विदेशों से लौटने वाले लोगों की निगरानी करने और उनकी आरटीपीसीआर जांच के साथ वैरियंट की जांच का नमूना लेने के निर्देश दिए है। सीएमओ ने बताया कि नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। सर्विलांस टीम को विदेशों से लौटने वाले यात्रियों की निगरानी करने और विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें