फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बॉर्डर पर पुलिस का कहर

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के सिसाना खादर में खनन के बाद हाईवे के पास खराब हुआ खड़ा रेत लदा ट्रक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित निवाड़ा चौकी पुलिस ने बुधवार की रात में जमकर तांडव मचाया। ट्रक चालकों ने कहा अवैध वसूली का विरोध करने पर पुलिस वालों ने न केवल मारपीट की, बल्कि धमकी दी यदि अफसरों से शिकायत की तो यहां से गुजरना तो दूर ट्रक चलाने भूल जाएंगे। 
विज्ञापन
  जनपद की सबसे विवादित निवाड़ा पुलिस चौकी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। लोनी से हिसार जाने वाले ट्रक चालक सुधीर ने बताया पुलिस चौकी पर पहुंचे ही उनके ट्रक को पुलिस वालों ने रोक लिया और उनसे 250 रुपये की मांग की। वह उन्हें सौ रुपये दे रहा था। लेकिन पुलिस वालों ने सौ रुपये लेने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर पुलिस वालों ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की।  
गाजियाबाद से ट्रक को लेकर पानीपत जा रहे ड्राइवर राकेश का कहना है कि निवाड़ा चौकी पुलिस ने उससे 300 रुपये की मांग की। उसने इतने रुपये नहीं दिए तो पुलिस वालों ने उसके साथ मारपीट की। इसी तरह साहिबाबाद से ट्रक को लुधियाना लेकर जा रहे ड्राइवर जसविंदर का आरोप है कि पुलिस वालों ने उससे 150 रुपये मांगे। उसने सौ रुपये पुलिस वालों को दे दिए। पुलिस वालों ने उसके ऊपर रुपये फेंकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उसकी बुरी तरह से पिटाई की।
विज्ञापन

    पीड़ित चालकों ने कहा पुलिस वालों ने धमकी दी यदि अफसरों से शिकायत की तो यहां से गुजरना तो दूर ट्रक ही चलाना भूल जाएंगे। इसके विरोध में ट्रक चालकों ने हंगामा किया। बाद में पीड़ित चालक वहां से चले गए। बागपत सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा ट्रक चालकों से पुलिस ने मारपीट की है। इस तरह की उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  निवाड़ा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा किसी भी ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट नहीं की गई है। न ही उनके संज्ञान में मामला है। आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें