फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ग एंक्लेव में रास्ते के वास्ते तकरार

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पैमाइश करने पहुंचे नायब तहसीलदार से उलझते कॉलोनी के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत शहर के चमरावल रोड पर गर्ग एंक्लेव में प्लाटों के रास्ते के विवाद में जबरदस्त हंगामा हुआ। पैमाइश कराने पहुंचे नायब तहसीलदार को कॉलोनी के लोगों ने वापस लौटा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इससे वहां तनाव की स्थिति बनी है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


  बली निवासी अरविंद और प्रमोद का गर्ग एंक्लेव  में प्लाट हैं। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से कॉलोनी में रास्ते की शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर गुरुवार को नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ कॉलोनी में पैमाइश करने पहुंचे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा पैमाइश करने से पूर्व उनके ऊपर से बुलडोजर को गुजारना होगा। इससे वहां हंगामा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस की कॉलोनी के लोगों के बीच नोकझोंक हुई। कॉलोनी के लोगों ने पैमाइश नहीं करने लगी। तहसील प्रशासन की टीम बगैर पैमाइश किए ही लौट आई। घटना को लेकर कॉलोनी में तनाव की स्थिति है। इससे मौके पर पुलिस बल तैनात है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। लोगों ने पैमाइश नहीं करने दी है। नायब तहसीलदार वापस लौट आए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें