फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकोनमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़वाने को कलक्ट्रेट में किया हवन

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन देते दिल्ली-देहरादून इकोनोमिक कोरिडोर किसान संघ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। किसानों ने इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का मुआवजा बढ़वाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट में हवन कर आहुति दी। उन्होंने एडीएम अमित कुुमार सिंह को दिए ज्ञापन में समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान मेें किसानों ने कलक्ट्रेट में हवन किया। उनका कहना था कि कॉरिडोर के अधिगृहीत भूमि का मुआवजा 2015 वर्ष के आधार पर न देकर उसको बढ़ाकर दिया जाए। कॉरिडॉर में सर्विस रोड, चक मार्ग पर अंडरपास, सिंचाई के लिए पाइप लाइन की सुविधा, फसल का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने एडीएम अमित कुमार को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने व मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, नवीन कुमार, प्रवेश वत्स, सेलकराम, धर्मेंद्र सिंह, हातम, विनोद कुमार, देवेंद्र, बालकराम, अजय कुमार, राजकुमार, कर्मवीर, रामप्रसाद, जोगेंद्र, ऋषिमोहन, करण सिंह, शमीम, जितेंद्र, रामवीर, सोमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें