फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में 43 किलो का केट काटकर मनाया चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
बागपत के रालोद कार्यालय पर केक काटकर चौधरी जयंत का जन्मदिन मनाते रालोद के राष्ट्रीय सचिव नवाब अह? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/बालैनी/दोघट। रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केक काटकर व हवन करके रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने छपरौली में 43 किलो का केक काटा। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में रालोद को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

धीरज उज्ज्वल ने कहा कि प्रदेश में सपा-रालोद के गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इस दौरान रालोद नेता जितेंद्र तोमर, पूर्व प्रधानाचार्य भोपाल सिंह, योगेंद्र आर्य, राजू तोमर सिरसली, जितेंद्र कंडेरा, राजू, विकास, सतेंद्र खोखर, ज्ञानेंद्र, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिन पर मवीकलां में यज्ञ हुआ। राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल व अन्य ने आहुति देकर दीर्घायु की कामना की। डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने किसानों को सम्मानित किया। यहां सतवीर प्रधान, धर्मपाल सिंह, कुलदीप भीम सिंह, कृष्णपाल, सतेंद्र मुखिया, हरवीर सिंह रहे। जिला पंचायत सदस्य चौधरी कपिल गुर्जर ने जयंत सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया। यहां डॉ. वीरेंद्र बैंसला, देवेंद्र ठेकेदार, रतन त्यागी, प्रदीप प्रधान, मनोज चौधरी मौजूद रहे। रालोद के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह ने केक काटकर जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया। यहां ओमवीर सिंह, हरवीर सिंह, श्रीकांत धाम, अमित फौजी, नरेश प्रधान, रामवीर सिंह, अजहर खां, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने केक काटकर रालोद प्रमुख का जन्मदिन मनाया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, विकास प्रधान बाछौड़, संजय पंवार, अमित सोलंकी आदि मौजूद रहे। शाहमल एंक्लेव मेें पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव मान, मोहित मुखिया, यशंवत तोमर ने जयंत सिंह का जन्मदिवस मनाया। वाजिदुपर गांव में रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, ओमवीर सिंह, राकेश चौधरी, सुधीर, सुभाष, गुराना में सैनिक प्रकोष्ठ के ब्रह्मपाल सिंह तोमर, मनोज तोमर, विजेंद्र, वकील, योगेश, पिंटू, अंकुर, अजय, विपुल ने जन्मदिन मनाया। वहीं, बिजरौल रोड पर जिला पंचायत सदस्य बंसत तोमर, विकास प्रधान, विनीत मान, बबली तोमर ने जरूरतमंदों को कपड़े बांटे। उधर, दाहा में अशोक राणा के आवास पर केक काटा। यहां गुल्लू प्रधान, सत्यम राणा, कंवर पाल, उपेंद्र वेदवान, अनुज वेदवान, आनंद छिल्लर मौजूद रहे।
छात्रों के साथ मनाया जन्मदिन
बागपत। श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा में जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर व आचार्य ने केक कटकर चौधरी जयंत का जन्मदिवस मनाया। यहां अमरेश शास्त्री, महंत डॉ. साधुराम स्वामी, प्राचार्य ब्रजभूषण शर्मा, बाबूराम प्रधान, ललित, कुलदीप, धनपाल, रामदास स्वामी व संजय पांडे मौजूद रहे।

केक काटकर चौधरी जयंत का जन्मदिन मनाते जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर- फोटो : BAGHPAT

छपरौली केक काकटकर चौधरी जयंत का जन्म दिन मनाते रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल व कार्यकर्?- फोटो : BAGHPAT

बालैनी के मविकला में चौधरी जयंत के जन्मदिन पर यज्ञ में आहुति देते रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुल?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें