फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल कटाई से मना करने पर फरसे, तमंचे की बट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौरोजपुर गुर्जर गांव में मजदूर की हालत गंभीर, चार लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। धान की फसल काटने से मना करने पर मजदूर पर फरसे व तमंचे की बट से प्रहार किया गया। उसको बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव की रहने वाली महिला फरजाना ने बताया कि वह अपने पति नीशू के साथ मजदूरी करती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को गांव का व्यक्ति रुकमद्दीन उनके घर पहुंचा और उसके पति से अपनी धान की फसल कटाई के लिए कहा। लेकिन रुकमद्दीन के पहले किए गए काम की मजदूरी नहीं मिलने के चलते उसके पति नीशू ने फसल काटने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए रुकमद्दीन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रुकमद्दीन ने परिजनों के साथ मिलकर उसके पति नीशू पर फरसे व तमंचे की बट से हमला किया, इससे नीशू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें