फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखते ही बिखरीं खुशियां, ईद आज

Mon, 26 Jun 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में ईद की तैयारियों को लेकर चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रमजान के मुबारक माह के बाद रविवार की रात में ईद का चांद नजर आया। रोजेदारों ने एक-दूसरे को बधाई दी। बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


शहर में जाम की स्थिति बन गई। दूध की सबसे अधिक किल्लत है। ईद की नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लिया।
रविवार की रात में ईद का चांद नजर आया। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने बताया सोमवार को ईद मनाई जाएगी। उनके अनुसार सुबह 8.15 मिनट पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

इस संबंध में तैयारी कर ली गई है। उधर, ईद का चांद देखने के लिए रोजेदार छतों पर चढ़ गए। ईद का चांद नजर आते ही आतिशबाजी की गई। बच्चों ने खुशियां मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। शहर की शौकत मार्केट में जाम लग गया।
विज्ञापन


जूते, कपड़े और खाने पीने की दुकानें  पर सामान लेने के लिए ग्राहकों की संख्या रोजाना की अपेक्षा कई गुणा अधिक रही। बाजार में पुलिस व्यवस्था करनी पड़ी। कास्मेटिक की दुकानों पर भी भीड़ रही। ईदगाह पर सुबह नमाज के लिए पुलिस प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। उधर, शहर में दूध के दामों में अचानक तेजी आई। दूध करीब 65 रुपये तक बिक गया। 

बाजारों में उमड़ी भीड़, लगा जाम
ईद-उल-फीतर पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने जमकर खरीददारी की। वहीं, बाजारों में भीड़ के कारण लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

ईद पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के बाजारों में रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़ों, चप्पलों, चूड़ी व मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ खरीददारी में जुटी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें