फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा मिलने पर ही खिंचेगी लाइन : टिकैत

Mon, 26 Jun 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अहैड़ा में मुआवजे पर हुई पंचायत में संबोधित करते नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अहैड़ा गांव में आयोजित महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के कहा किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। विद्युत लाइन तभी खीची जाएगी, जब किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। एसडीएम ने किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


बताएं कि बागपत से बरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने का ऊर्जा निगम द्वारा कार्य किया जा रहा था। बगैर मुआवजे के लाइन खिंचने के विरोध में पाबला-बेगमाबाद, अहैड़ा, दुड़भा, हरचंदपुर, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने अहैड़ा गांव में 20 दिन पहले काम रुकवा दिया था। किसानों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।

अहैड़ा गांव में किसान नौ जून को धरने पर बैठे गए थे। अफसरों ने समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला। रविवार को धरनास्थल पर महापंचायत हुई। पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा प्रशासन को पहले ही समस्या का हल निकाल देना चाहिए था। किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। जब तक उनको उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक खेत में विद्युत लाइन का काम नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा  किसानों की मांग को शासन को अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में पत्र शासन को लिखा जा चुका है। उचित मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। ऊर्जा निगम के अफसर भी पहुंचे। एसडीएम ने किसानों पर दर्ज मुकदमा खत्म कराने का भी आश्वासन दिया।

 इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया, आम आदमी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक एडवोकेट सोमेंद्र ढाका, धूम सिंह भगतजी, सपा नेता शैकेंद्र पहलवान, धर्मपाल रमाला,  तेजपाल सिंह, योगेंद्र, प्रदीप गुर्जर, मौजूद रहे। इस मौके पर सीओ श्वेताभ पांडेय और कोतवाली पुलिस मौजूद रही। उधर, महापंचायत में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसके अध्यक्ष चौधरी प्रताप गुर्जर को बनाया है जो मुआवजा दिलवाने की पैरवी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें