फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों के लोगों का बिजली दफ्तरों में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई गांवों के लोगों का बिजली दफ्तरों में हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर सोमवार को कई गांव के ग्रामीणों ने पहले एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने बागपत में एसई का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को लुहारी, खामपुर, शबगा, बड़ौत, जौनमाना व ढ़िकाना गांव के ग्रामीण एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की । उन्होंने कहा क्षेत्र के गांवों में पिछले एक माह से नाममात्र ही बिजली सप्लाई मिल रही है, जबकि गांव में 18 घंटे बिजली देने के आदेश है, इसके बाद भी टुकड़ों 4 से 5 घंटे ही सप्लाई दी जा रही है। जबकि निगम की टीम गांव में छापा मारकर गांव में उपभोक्ताओं को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रही है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बाद में सभी आंदोलनकारी बागपत पहुंचे और एसई रणविजय सिंह का घेराव कर उन्हें समस्या से युक्त ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इसमें बबलू लुहारी, मनोज, धर्मपाल, आजाद, प्रकाश, जयवीर, ओमवीर, प्रकाश, देवी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें