फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से खरीदवाकर मंगवाया कपड़ा और दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसका जिला अस्पताल में मंगलवार को भी उपचार कराया गया। पीड़िता के परिजनों ने जिला अस्पताल के चिकित्सक पर मेडिकल में प्रयोग होने वाला कपड़ा और दवा बाहर से मंगवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। दसवीं कक्षा के एक छात्र ने मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने चार साल की बच्ची को खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। वहां से बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि जिला अस्पताल में उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल किट का प्रयोग नहीं हुआ। कपड़ा व दवा बाहर से खरीदकर मंगवाई गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को बाल किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। यहां से उसे मेरठ के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तीरथलाल ने परिजनों के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवा और अन्य सभी सामान निशुल्क मिलते हैं। इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें