फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: व्यापारी और उनके बेटे की हत्या में शामिल बदमाश को मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत के टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश भीमसैन निवासी मंडौली कलां जिला भिवानी हरियाणा मंगलवार देर शाम पुलिस से मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की गई। इस घटना में शामिल व्यापारी के बेटे को गोली मारने वाला बदमाश सुनील निवासी मंडौली कलां भी तमंचे के साथ भिवानी में गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन

नौ जून को दस साल पुरानी रंजिश में बड़ौत में बस अड्डा चौकी के पास टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की लुहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। वहां से भागते हुए हत्यारोपी वरुण की भीड़ ने पिटाई कर दी तो उसको गोलियां भी मारी गईं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या में शामिल उसके दोनों साथी वहां से भाग गए थे।
घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा और तभी से बदमाशों का एनकाउंटर करने की मांग व्यापारी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर वरुण के साथी भीमसैन और सुनील उर्फ जॉनी निवासी मंडौली कलां भिवानी इस घटना में शामिल थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भीमसैन अपने दोनों साथियों को ले जाने के लिए पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार बुधवार शाम भीमसैन के लुहारी गांव जाने के सूचना मिली। पुलिस ने बावली मार्ग पर जंगल में उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में भीमसैन के दोनों पैरों में गोली लग गई।
विज्ञापन

भीमसैन का जिला अस्पताल में कराया गया। एसपी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि उसके साथी सुनील उर्फ जॉनी को भिवानी की सीआईए ने तमंचे के साथ पकड़ लिया है। उसको भी बी वारंट पर यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें