फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में घुड़चढ़ी रवाना होते ही घर पर हमला

Fri, 09 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत के रटौल गांव में मकान से घुड़चढ़ी रवाना होते ही बदमाश पहुंच गए। खड़ख़ड़ाहट होने पर घर में मौजूद महिला ने शोर मचा दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्घा को हमला कर घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पूरा परिवार दहशत में है। 
विज्ञापन

रटौल निवासी सतीश के बेटे प्रवीण की गुरुवार को शादी है। घर में परिजन और रिश्तेदार आए हुए हैं। गुरुवार शाम प्रवीण की घुड़चढ़ी घर से रवाना हुई। घर में प्रवीण की दादी जिकौर मौजूद थीं। उन्हें कम दिखाई देता है। तभी बदमाश मकान में घुस आए। खड़ख़ड़ाहट होने पर वृद्धा जिकौर ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया। वह घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का पता चलने ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना से पूरा परिवार दहशत में है। अब तक पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल की दुकान में चोरी खुली, दो बंदी
बागपत। सरूरपुर गांव में करीब दो माह पूर्व मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब तीन बजे पुलिस टीम नैथला-निनाना मार्ग पर गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नैथला रजवाहे के पास से सरूरपुर निवासी नरेंद्र और बुढ़पुर निवासी संदीप को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, चाकू और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर 11 अक्तूबर को सरूरपुर गांव के प्रवीण जैन की मोबाइल की दुकान से मोबाइल और सामान चोरी किया था। यह सामान बेच दिया गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपी के पास से चोरी किया गया एक मोबाइल, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें