फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 गज मकान बना काल: बागपत में पोते ने पीट पीटकर की दादा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले के दोघट कस्बे में शनिवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब 75 वर्षीय बुजुर्ग सत्यवीर की उनके ही पोते सचिन ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना महज 100 गज के मकान के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े से शुरू हुई, जो सालों से परिवार में तनाव का कारण बना हुआ था।
विज्ञापन
दादा का फाइल फोटो व विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के दोघट कस्बे में शनिवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। महज 100 गज के मकान को लेकर चल रहे विवाद में पोते ने अपने 75 वर्षीय दादा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक सत्यवीर पुत्र भंवर सिंह अपने घर में बहू सोनी और पोती अदिति के साथ रह रहे थे। शनिवार देर रात उनका पोता सचिन, जो पेशे से बस चालक है, घर आया और दादा से मकान अपने नाम करने की मांग करने लगा। जब सत्यवीर ने इसका विरोध किया तो सचिन ने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: चार्जशीट पर एएसपी की मुहर, कल न्यायालय में होगी दाखिल, इस तारीख पर होगी सुनवाई
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे लोकेंद्र ने थाने में आरोपी सचिन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड़ौत के क्षेत्राधिकारी विजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि मकान को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था और इसी को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। पड़ोसियों के अनुसार, हाल के दिनों में सचिन का व्यवहार काफी आक्रामक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें