हाथों में लाठी डंडे लिए कैमरे में कैद आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के घर पर शुक्रवार रात पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मकान में तोड़फोड़ व फायरिंग भी की गई। प्रधानाचार्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।