फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जुगाड़ की टक्कर से दादी की मौत, पोती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बामनौली गांव में हुआ हादसा, घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला और उसकी पोती को मारी टक्कर
विज्ञापन

फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बामनौली गांव में पोती को लेकर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला सोहनबीरी (60) को एक जुगाड़ ने टक्कर मार दी। हादसे में सोहनबीरी और उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सोहनबीरी की मेरठ अस्पताल जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

बामनौली गांव के ओमपाल ने बताया कि उसके भाई रामफल की पत्नी सोहनबीरी अपनी पोती कनक को लेकर घर के गेट पर चारपाई डालकर बैठी हुई थी, तभी एक अनियंत्रित जुगाड़ वहां आया और सोहनबीरी की चारपाई में टक्कर मारकर दीवार में घुस गया। इस हादसे में सोहनबीरी और कनक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक जुगाड़ छोड़कर भाग गया। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिस ने दोनों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोहनबीरी को मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोहनबीरी की मौत हो गई। उधर, घायल बच्ची का बड़ौत सीएचसी में उपचार चल रहा है। इस मामले में दोघट पुलिस का कहना है कि जुगाड़ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें