फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर महिला का शव रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-गन्ने के ट्रक में तार उलझने से टूटे खंभे के नीचे दबकर हो गई थी महिला की मौत
विज्ञापन

फोटो एक और एक ए
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। गन्ने के ट्रक में तार उलझने से गिरे खंभे के नीचे दबने से दाहा गांव में महिला आशा की मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव पहुंचा तो परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया।
मौजिजाबाद नांगल गांव के गन्ना क्रय केंद्र से भैसाना मिल जा रहे ट्रक में तार उलझने से दाहा गांव के सामुदायिक शौचालय के पास तीन खंभे टूटकर गिर गए। खंभे के नीचे दबने से गाड़िया लुहार राजकुमार की पत्नी आशा, उसकी साथी रूपो और किसान कृष्णपाल उर्फ डब्बू घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को जिला अस्पताल से शव लेने के बाद परिवार वाले वापस दाहा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका का शव बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने दोबारा जाम लगा दिया। इससे करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की। उधर मृतका के पति राजकुमार ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोघट पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मदद को आगे आए ग्रामीण
गाड़िया लुहार परिवार की महिला की मौत होने के बाद दाहा गांव के ग्रामीण उनकी मदद को आगे आए। ग्रामीणों ने मृतका के अंतिम संस्कार के लिए सारी व्यवस्था कीं तो दूसरे डेराें से आए गाड़िया लुहार के परिचितों के बैठने, खाने आदि की व्यवस्था कराने में भी ग्रामीण जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें