फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, उम्मीदवार समेत पांच लोग घायल

Wed, 14 Apr 2021 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के अहेड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत के अहेड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी और समर्थकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। बताया गया कि हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ये है मामला
कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा गांव में बुधवार शाम प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: हंगामा: 'हरियाणा में नहीं बिकेगा यूपी का गेहूं' बॉर्डर पर रोका तो भड़के किसान, पुलिस से की हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन


अहेड़ा गांव निवासी हरकरण प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। हरकरण बुधवार को समर्थकों के साथ गांव में मतदाताओं के यहां वोट मांगने जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में हरकरण के अलावा राजेश उर्फ लल्लू, उपेंद्र, अशोक, आदित्य और गोपी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, सहारनपुर में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें