फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में शुरू होगा ग्रेडिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों में शुरू होगा ग्रेडिंग सिस्टम
विज्ञापन

बागपत। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर अब राजकीय विद्यालयों में ग्रेडिंग सिस्टम शुरू किया जाएगा। विद्यालयों को सुविधाओं के आधार पर अंक प्रदान कर कमियों को दूर कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं के फोटोग्राफ सॉफ्टवेयर पर अपलोड करेंगे। राजकीय विद्यालयों की ग्रेडिंग प्रक्रिया पूरी होने पर माध्यमिक विद्यालयों में प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
राजकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन ने मरम्मत कार्यों के अलावा, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, कंप्यूटर क्लास, लाइब्रेरी, चहारदीवारी, गेट और वॉल पेंटिंग सहित सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है। विद्यालयों में छात्रों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रेडिंग दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से साफ्टवेयर तैयार किया गया है और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों के फोटोग्राफ व सुविधाओं के फोटो सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। सॉफ्टवेयर पर फोटो अपडेट होने पर विद्यालयों को सुविधाओं के आधार पर ग्रेडिंग दी जाएगी और कमियों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों की ग्रेडिंग के बाद माध्यमिक विद्यालयों में ग्रेडिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराकर फोटोग्राफ सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन -
राजकीय विद्यालयों की ग्रेडिंग निर्धारित करने के लिए प्रधानाचार्यों को विद्यालयों के फोटोग्राफ सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ग्रेडिंग के आधार पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिलने वाली कमियों को दूर कराया जाएगा। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें