नगरपालिका परिषद में संपन्न हुई भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका परिषद परिसर में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें किसानों के हितों में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय किया गया।
यहां नितिन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से किसानों के सम्मान में मिलने वाली राशि की दसवीं किस्त जारी करने और उसके बाद प्रगतिशील जैविक खेती करने वाले किसानों को संबोधित करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि मोदी व योगी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रखी हैं। उन्होंने योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह तुगाना, संदीप प्रधान, गजेंद्र मेघवाल, मनुपाल बंसल, लक्ष्मण सिंह, गौरव तोमर, राजन जैन, जितेंद्र चौधरी, योगेश गुर्जर, धीर सिंह यादव, पवन शर्मा, अरुण चौधरी, त्रिवेंद्र सिंह, प्रशांत धामा, नरेंद्र राणा आदि शामिल रहे।