खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित महंत भगवतपुरी महाराज की समाधि पर लोगों को प्रवचन सुनाते हरिद्वार के
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। सुधीर उर्फ गोल्डन बाबा शनिवार को खट्टा प्रह्लादपुर गांव के चंदनवाला मंदिर पहुंचे और महंत भगवत पूरी महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गोल्डन बाबा को देखने के लिए ग्रामीण भी भीड़ जुटी रही। सुरक्षा के दृष्टिगत चांदीनगर थाना पुलिस भी तैनात रही।
कुछ दिन पूर्व खट्टा प्रह्लादपुर के चंदनवाला मंदिर के 104 वर्षीय महंत भगवत पुरी महाराज का देहरादून के एक अस्पताल में देहांत हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में साधु संतों के साथ जनसैलाब उमड़ा था। शनिवार को हरिद्वार से उनके शिष्य सुधीर उर्फ गोल्डन बाबा उनकी समाधि पर माथा टेकने के लिए पहुंचे। उन्होंने महंत भगवत पुरी महाराज के जीवन काल से जुड़ी बातों को ग्रामीणों के साथ साझा किया। गोल्डन बाबा ने 21 किलोग्राम सोना पहना हुआ था। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसे देखते हुए थाना चांदीनगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संधु पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।