फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर दिव्यांग को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर दिव्यांग को ठगा
विज्ञापन

बागपत। 25 लाख रुपये की लाटरी का झांसा देकर वाजिदपुर गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति से 35 हजार रुपयों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित दिव्यांग नरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रामे वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। उसने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दो जनवरी को एक अज्ञात नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है, अपना बैंक अकाउंट नंबर भेज दो। लॉटरी की धनराशि एकाउंट में डाल दी जाएगी। बताया कि जब उसने अकाउंट नंबर व्यक्ति के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा तो अकाउंट में 10 हजार रुपये डलवाने की बात कही गई। झांसे में आकर उसने उसके अकाउंट में 10 हजार रुपये डलवा दिए। दोबारा से व्यक्ति का फोन आया कि भेजी जाने वाली धनराशि लाखों में है, इसलिए 25 हजार रुपये और डलवा दो। व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर 25 लाख रुपयों की धनराशि भेजने का स्क्रीन शॉट भी भेज दिया। इस पर नरेंद्र झांसे में आ गया और उसने 25 हजार रुपये और उसके अकाउंट में डलवा दिए। अब व्यक्ति उससे 42 हजार रुपयों की डिमांड और कर रहा है। नरेंद्र ने भूतपूर्व सैनिक सुभाष कश्यप के साथ एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें