फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: निराश्रित गोवंशों का कटान करने वाले गोकश जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। निराश्रित गोवंशों का कटान करने के बाद मांस बेचने वाले दोनों गोकशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। दोनों को पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी के पास से मुठभेड़ के बाद पकड़ा था।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर के पास गोकशों के होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही गोकशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दानिश और मोहित निवासी दाहा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से गोमांश से लदी दो कार, तमंचा, कारतूस और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये। पकड़े गए गोकशों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथी महताब निवासी नंगला भनवाड़ा जनपद मुजफ्फरनगर और साकिर उर्फ काला निवासी निवाड़ा भाग गए हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद किये गए गोमांश को गड्ढे में दबवा दिया गया। गोकशी के मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये गए दोनों गोकशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम आबादी में थोड़ा-थोड़ा बेचते हैं गोमांस
गिरफ्तार किये गए गोकश दानिश और मोहित ने पूछताछ में बताया कि जंगल में घूम रहे बेसहारा गाोवंशों को पकड़कर ईंख के खेत में गोकशी करते हैं। इसके बाद मुस्लिम आबादी में थोड़ा-थोड़ा गोमांस बेच देते हैं। गिरफ्तार किये गए गोकश दानिश के खिलाफ मेरठ के सरूरपुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें