फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पढ़ाई के साथ खेलों में धूम मचा रही बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेटबान, वुशू, क्रिकेट की अंतरमहाविद्यालय चैंपियनशिप में जीत चुकीं कई पदक
विज्ञापन

- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने का सपना
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पढ़ाई के साथ क्रिकेट, नेटबाल, वुशू, कुश्ती समेत अन्य खेलों में भाग लेकर लड़कियां उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपना कॅरिअर तलाश रही हैं। खेलों के प्रति लड़कियाें की रुचि बढ़ रही है। बेटियों का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

जहां पहले लड़कियां पढ़ाई के अलावा खेलों में भाग लेने में कम रुचि रखती थीं। अब लगातार खेलों में तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है। नगर के जनता वैदिक कॉलेज के पीटीआई अनंत कुमार ने बताया कि खेल के प्रति लड़कियां आगे निकल कर आ रही है। हालांकि लड़कों के मुकाबले अभी संख्या कम है। कॉलेज की बीपीएड की छात्रा नमन तोमर ने इसी साल जयपुर में आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय नेटबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2023 में गोवा में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक जीत चुकी है। इससे पहले जूनियर व सब जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी है। वहीं बीपीएड की छात्रा चंचल वर्मा ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इनके अलावा कॉलेज की छात्रा नमिता राणा तीन बार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की तरफ से नोर्थ जोन यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। इनके अलावा कई छात्राएं भी विभिन्न खेलों में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन



ये बोली खिलाड़ी
-पढ़ाई के अलावा खेलों में भी भाग लेकर लड़कियों को अपना कॅरिअर तलाशने का प्रयास करना चाहिए, जिससे अन्य लड़कियों को भी हौंसला मिलेगा।-चंचल वर्मा

- लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं, उनका सपना कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।- नमन तोमर

- अभिभावकों को भी लड़कियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए और उनका पूर्ण सहयोग करना चाहिए, जिससे वे आगे बढ़ सकें। -नमिता राणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें