भाई को ढूंढते हुए जंगल पहुंची युवती से भी अभद्रता, एसपी ने बैठाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। क्राइम ब्रांच बताकर नगर निवासी युवती के भाई का अपहरण कर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। युवती के साथ अभद्रता करने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने जांच शुरू कराई है।
बड़ौत नगर निवासी युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को आधा दर्जन लोग उनके घर में घुस गए और खुद को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर भाई आस मोहम्मद को उठा कर जंगल में ले गए। बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। भाई को ढूंढती हुई वह जंगल पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। आरोप लगा कि मंडी पुलिस चौकी को शिकायत दर्ज किए जाने के बावजूद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और धमका कर भेज दिया। इस पर एसपी नीरज जादौन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।