बिनौली। समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को एलमिको कानपुर के सहयोग से ब्लॉक परिसर बिनौली में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन एवं वितरण कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 82 बच्चों को 159 उपकरण वितरित किए गए। बीडीओ बिनौली राजीव कुमार, बीईओ बिनौली रंजन कुमार, डीसी समेकित शिक्षा राजपाल जैंथ, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, लोकेश तोमर, अमित शर्मा, विकास कुमार, परवेज आलम, योगेश कुमार, अवध शर्मा, शशि भूषण ने चयनित 82 बच्चों को दस ट्राइसाइकिल, 23 व्हीलचेयर, आठ रोलेटर, तीन सीपी चेयर, तीन एल्बो क्रच, 28 एमआर किट, आठ बैशाखी, 32 कान मशीन, 35 कैलिपर्स सहित 159 उपकरण बच्चों को वितरित किए।