फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घिटोरा-गोठरा मार्ग बदहाल, गड्ढों के कारण घायल हो रहे लोग

विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो: घिटौरा-गोठरा स्टेशन जर्जर मार्ग को दिखाते ग्रामीण: संवाद - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। घिटोरा-गोठरा मार्ग काफी समय से बदहाल है और वहां से गुजरने वाले लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
घिटोरा गांव निवासी दयाचंद, वंश, संदीप, विशाल, बालकराम और ऋतिक ने बताया कि गोठरा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से कई गांव जुड़े हुए हैं, जिसका कई साल पहले निर्माण कराया गया था। आरोप लगाया कि काफी समय से मार्ग बदहाल हो गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की हालत ठीक नहीं होने के कारण राहगीरों को रेलवे लाइन की पटरी के ऊपर से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- सुबह के समय कई गांवों के सैंकड़ों लोग गोठरा रेलवे स्टेशन पर जाते हैं, जिन्हें गड्ढोंं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की हालत खराब होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। - संदीप, घिटोरा
- कई बार शिकायत करने के बाद भी अफसरों ने ग्रामीणों की समस्या पर संज्ञान नहीं लिया। रेलवे लाइन की पटरी पर चलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिनभर धूल उड़ने की वजह से बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। - पवन, घिटोरा
विज्ञापन

वर्जन-
घिटोरा से गोठरा रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जो अधीक्षण अभियंता कार्यालय से स्वीकृत हो चुका है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें