फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रेमी ने रिश्तेदारों को ईमेल पर भेजी प्रेमिका की वीडियो और फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। हरियाणा के रोहतक निवासी प्रेमी ने क्षेत्र के एक गांव की प्रेमिका के वीडियो और फोटो ईमेल से रिश्तेदारों को भेज दिए। इसमें प्रेमिका ने कोतवाली में शिकायत कर बृहस्पतिवार रात अपने पूर्व प्रेमी विशाल समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर अस्तल बोर जिला रोहतक निवासी विशाल के साथ दोस्ती होने पर प्रेम प्रसंग हो गया था। छह माह पहले विशाल की हरकतों के कारण उसने बातचीत बंद कर दी। इस पर विशाल उसे धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि विशाल ने उसकी वीडियो और फोटो ईमेल से रिश्तेदारों को भेज दिए और फिर जान से मारने की धमकी दी। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर विशाल, उसके भाई विकास और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के फोटो एडिट का वायरल किए
रमाला। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि पड़ोस के शोएब के साथ उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले उनके प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को पता चल गया तो उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया। इसके बाद उसकी शादी भी तय कर दी गई। अब उसने शोएब से बातचीत बंद कर दी। आरोप लगाया कि शोएब ने उसके फोटो एडिट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें