फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुसूदन के नाम में हेराफेरी कर चल रही घी फैक्ट्री पर छापा

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में देशी घी के डिब्बों में सील लगाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मिलते जुलते नाम के रेपर, पैकिंग घी और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना का रहने वाला है आरोपी गौतम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक एरिया में घी कंपनी मधुसूदन के नाम में हेराफेरी कर चल रही घी फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। मिलते जुलते नाम के रेपर, पैकिंग घी और अन्य सामान बरामद हुआ है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी फैक्टरी मालिक के खिलाफ धारा 420 और कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा से आए मधूसुदन कंपनी के विजिलेंस ऑफिसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि औद्योगिक एरिया में उनके ट्रेडमार्क पर घी बनाकर बेचा जा रहा है। वह अधिवक्ता नीरजपाल और स्थानीय पुलिस को लेकर फैक्टरी पहुंचे। फैक्टी में मधुसूदन लिखे प्लास्टिक के 806 बॉक्स, मधुसुगंध के नाम से गत्ता बॉक्स 510 के अलावा 14 बोरों में भरे खाली रेपर, प्लास्टिक रोल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी गौतम सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे जानकारी जुटा रही है। विजिलेंस अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 और कॉपी राइट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें