फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए कराएं ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

ई-केवाईसी नहीं कराने पर किसान सम्मान निधि से रहना पड़ सकता है वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लघु और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत साल में छह हजार रुपये दिए जा रहे है। सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में एक लाख 24 हजार किसान पंजीकृत है। शासन ने लघु व सीमांत किसानों को साल में तीन किश्त में छह हजार रुपये का लाभ दिया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए शासन ने किसानों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए है। किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल या कंप्यूटर से के-ईवाईसी पूर्ण कर सकते है। इसके लिए किसानों को पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी आप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके उपरांत आधार व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज कर ओटीपी सत्यापन के लिए सबमिट बदन दबाना होगा। सबमिट बटन दबाने पर स्क्रीन पर ई-केवाईसी इज सक्सेसफुल्ली सबमिटिड मेसेज दिखाई देगा। पहले से ही ई-केवाईसी पूर्ण होने पर स्क्रीन पर ई-केवाईसी आलरेडी डन का मेसेज दिखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन किसानों के मोबाइल नंबर व आधार कार्ड पंजीकृत नहीं है या फिर सत्यापन के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है, ऐसे किसान जनसेवा केंद्र पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन करा लें। ई-केवाईसी कराने में कोई भी परेशानी आने पर किसान कार्यालय में संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें