फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना पक्काघाट पर गंगा उत्सव मनाया, 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए

विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट पर गंगा आरती के दौरान दीप प्रज्जवलित करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
- नदियों को बचाने का संदेश दिया, अफसरों ने पूजा अर्चना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के यमुना नदी स्थित पक्का घाट पर नमामि गंगे के तहत गंगा उत्सव मनाया गया। पक्का घाट पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए और फिर आरती कर नदियों को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पक्का घाट पर विधि विधान से पूजन किया और फिर एडीएम शिव नारायण ने यमुना नदी की आरती की और घाट पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पूजन के बाद मिठाई वितरित की। एडीएम ने नदियों के संरक्षण का संदेश दिया और लोगों को शपथ दिलाई। बताया कि मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, उसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व बताना है। स्वच्छता एवं जन-जागरुकता को सशक्त बनाना है। एडीएम ने कहा कि हम सभी को गंगा-यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेना होगा और लोगों की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर एसडीएम अमरचंद वर्मा, ईओ केके भड़ाना, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवण कुमार, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें