फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 128 क्विंटल राशन के गबन में दंपती और समूह सखी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मुकारी गांव में गरीबों के 214 क्विंटल राशन का गबन करने के मामले में पुलिस ने गोपाल समूह की सखी अनीता और दुकान के खरीदार गीता और उसके पति रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मुकारी गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें जांच करने पहुंचे अफसरों को पता चला कि गोपाल स्वयं सहायता समूह ने राशन की दुकान संचालन की जिम्मेदारी गीता और उसके पति को रविंद्र को दी। पूर्ति विभाग के अफसरों की जांच में मुकारी गांव की राशन की दुकान में 85.70 क्विंटल चावल और 128.90 क्विंटल गेहूं का गबन उजागर हुआ। इसमें पूर्ति इंस्पेक्टर राहुल पटेल ने बालैनी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर समूह सखी अनीता, गीता और उसके पति रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें