लखनऊ से पहुुंची भू जलीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम ने क्षेत्र के 50 हैंडपंपों से पेयजल के सैंपल भरे। अब तक कुल पांच सौ सैंपल भरे जा चुके हैं। विभाग की लैब में पानी की जांच कराई जाएगी।
लखनऊ से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके मुरमु के नेतृत्व में टीम पहुंची। टीम ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों के साथ ही क्षेत्र के 25 गांवों से हैंडपंपों से 50 सैंपल भरे। मुरमु ने बताया जनपद भर से कुल एक हजार पानी के सैँपल लिए जाएंगे। बागपत जनपद के पानी के अत्यधिक दूषित होने की शिकायतें मिल रही थी। टीम ने लोगों को जागरूक भी किया। साथ ही बताया पानी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
गौरतलब है जिले से लगातार भूगर्भ जल के दूषित होने की शिकायत मिल रही है। इससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। पिछले वर्ष भी टीम ने पानी के सैंपल लिए थे। टीम कुल एक हजार हैंडपंपों से सैंपल लेगी। टीम के साथ भूपेंद्र सिंह और टिंकू आदि शामिल रहे।