फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे निर्माण में घोटाले का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे 334 बी के निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया गया है। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष महिपाल यादव ने सडक़ निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष महिपाल यादव ने मंगलवार को निर्माणाधीन टोल पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 371 करोड़ रुपये की राशि से हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश ने निर्माण कार्य की पोल खोल दी है। हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों का हाईवे से निकलना दूभर है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है। सडक़ बनने से पहले ही गड्ढों में तब्दील हो गई है। उन्होंने सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने और घोटाले में शामिल ठेकेदार व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोमवार तक कार्रवाई न होने पर टोल पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें