फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान हत्याकांड: नशे में कहासुनी होने पर दोस्त ने मारी थी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव के जंगल में 22 जून को शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद दोस्त ने ही फरमान को गोली मारी थी। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद करने के बाद उसका चालान किया है।
विज्ञापन

पलड़ा गांव निवासी फरमान (22) पुत्र फरजू़ 22 जून को पलड़ी निवासी सतपाल के नलकूप पर घायल मिला था। जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान 26 जून को फरमान की मौत हो गई। जिसमें मृतक के पिता फरजू ने गांव के ही राशिद को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपी राशिद को दाहा बरनावा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि फरमान उसका दोस्त था और नशे में कहासुनी होने के बाद दोनों में झगड़ा हो गया था और उसने फरमान पर गोली चला दी थी। जो फरमान के चेहरे पर लगी। पुलिस ने हत्यारोपी राशिद की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें