फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दोस्त ने की थी अश्वनी की हत्या, नहीं हो रही रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

-एक सितंबर को ट्योढ़ी गांव के पास पड़ा मिला था शव
बड़ौत। मोहम्मदपुर राय सिंह जनपद मुजफ्फरनगर के ग्रामीण बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे और गांव के ही एक युवक पर दोस्त की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले महावीर के बेटे अश्वनी की एक सितंबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को ट्योढ़ी गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर फेंक दिया था ताकि हत्या की बजाए मौत सड़क दुघर्टना जैसी प्रतीत हो। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक अश्वनी को अपने साथ फोन कर गुड़गांव ले गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृतक के परिजनों को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सोमपाल, धर्मेन्द्र, आजाद चंद्रपाल, महावीर, भाई प्रवीण शामिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें