फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी की अधिग्रहित भूमि का चार गुणा मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का चार गुणा मुआवजे की मांग उठाई। वहीं डीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी न होने पर भूमि अधिग्रहण नहीं होने देने व आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे टीकरी कस्बे के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन दिल्ली-देहरादून इकोनमिक कोरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई है। उनकी कृषि भूमि को शहरी क्षेत्र में दिखाकर मुआवजा कम कर दिया है, जबकि उनकी जमीन ग्रामीण क्षेत्र में आती है। वह इस मामले की पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। इसके साथ ही उनकी जमीन भूमि अवार्ड आवंटन में कम दिखाई है, जिससे उनको काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नक्शा दोबारा बनवाने की मांग की। इस मौके पर वीरसैन कश्यप, योगेश राठी, सुशील कुमार, सहेंद्रपाल, सतीश, कसेंद्र राठी, सौरव राठी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें