बागपत जनपद में बड़ौत के बावली गांव में सोमवार की रात सड़क पर लगे बिजली के खंभे को हटाने पर एक वर्ग के आठ लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पथराव कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
बावली गांव के रहने वाले सुरेंद्र के मकान में निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण के दौरान सुरेंद्र ने गेट के सामने लगे खंभे को हटाकर दूसरी जगह लगा दिया। आरोप है कि पड़ोसी इकबाल ने विरोध किया और अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार की रात्रि जब सुरेंद्र अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ अपने मकान में था, तभी इकबाल पक्ष के सात-आठ लोगों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उन पर हमला कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें सुरेंद्र पक्ष से अरुण, नकुल, अर्जुन व अनुज घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो अलग-अलग वर्गों का होने के कारण गांव में तनाव हो गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरेंद्र की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए गुलबहार, मुस्तफा व इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर के घर मातम: फूट-फूटकर रोया भाई PCS अफसर, बिलखते हुए कही बड़ी बात, जल्द खुलेगा खौफनाक राज