संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में चार शिकायर्त आइं। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया है।
कोतवाली में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली प्रभारी ने खेकड़ा और क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां राजस्व विभाग से दो, पुलिस विभाग की एक और विद्युत निगम की एक शिकायत समेत चार शिकायती पत्र आए। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं कराया गया। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के कर्मचारियों को समाधान के लिए सौंपा गया। कोतवाली प्रभारी ने गत दिनों समाधान दिवस में आईं शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोतवाली में जो भी फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। उससे अच्छा व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। समाधान दिवस में संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
बड़ौत। थाना दिवस में एसडीएम सुभाष सिंह व कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 31 शिकायतों में से मौके पर तीन का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को छोटी से छोटी शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।