बागपत में रटौल क्षेत्र के नंगलाबड़ी गांव में मकान में मिट्टी डलवा रहे पूर्व प्रधान के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दबने से घायल पूर्व प्रधान को परिवार वाले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई।