फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भूलेख में प्रगति अच्छी नहीं होने पर तीनों तहसीलदारों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कर करेत्तर की बैठक में भूलेख में प्रगति अच्छी नहीं मिलने पर डीएम ने तीनों तहसीलदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बैठक से अनुपस्थित कई अधिकारियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर करेत्तर की बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों की समीक्षा की, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिए गए। भूलेख में प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा के तहसीलदारों पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में गैरहाजिर सिंचाई, मत्स्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खेल अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता आरईएस का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें