फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने ऑडियो में अपनी आवाज नहीं बताते हुए कोतवाली में की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिन से वायरल जिस ऑडियो को रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी का छपरौली से टिकट कटने की वजह माना जा रहा है। उन्होंने अपनी आवाज नहीं होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें पूर्व विधायक ने मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग उठाई है। जिसमें पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिन से महिला से बातचीत करने की एक ऑडियो वायरल हो रही है। उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। इससे विरोधियों ने उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है और ऑडियो में उनकी आवाज नहीं होने के बाद भी उसे वायरल किया। इसलिए कोतवाली में तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग उठाई है। कहा कि इस ऑडियो को उनके नाम से वायरल करने वालों को जेल भिजवाकर ही दम लेंगे। वहीं, तहरीर मिलने के बाद इंस्पेक्टर क्राइम राजकुमार बयान लेने के लिए पूर्व विधायक के घर पहुंचे। वहां उनके बयान लेने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
वायरल ऑडियो को माना जा रहा टिकट कटने की वजह
पूर्व विधायक वीरपाल राठी को रालोद ने छपरौली से प्रत्याशी घोषित कर दिया था, लेकिन एक दिन बाद ही उनका टिकट काटकर प्रो. अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया। यह माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के कारण ही वीरपाल राठी का टिकट कटा है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि कुछ लोग उनको टिकट मिलने से नाराज थे। इसलिए ऐसा किया गया है जबकि वे रालोद के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें